श्री श्याम मंदिर में उज्जैन से आए श्याम प्रेमियों का भव्य स्वागत

0
58
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

पादूकलां। कस्बे के बस्सी की ढाणी स्थित श्री श्याम मंदिर में बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल से आए 20 सदस्यीय श्याम प्रेमी दल का भव्य स्वागत किया गया। यह दल पद्मावती नगर के बस्सी की ढाणी से पादूकलां स्थित श्री श्याम बाबा के दर्शन करने आया था।

मंदिर पहुंचते ही श्याम प्रेमियों ने “जय श्री श्याम खाटू नरेश” का जयकारा लगाया और अपने परिवार, देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर कमेटी द्वारा आगंतुकों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्याम प्रेमी मौजूद रहे और उन्होंने आगंतुकों के स्वागत में भाग लिया। इस दल के लिए यह बाबा श्याम के दर्शन का प्रथम अवसर था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here