श्री पुष्कर पशु मेला 2025 : 22 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक

0
53
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर से नितिन मेहरा

अजमेर। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री पुष्कर पशु मेला 2025 इस वर्ष 22 अक्टूबर (कार्तिक शुक्ल एकम) से शुरू होकर 7 नवम्बर (मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया) तक आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मेला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई।

भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन पर जोर

जिला कलक्टर ने कहा कि पुष्कर मेला देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आस्था और आकर्षण का केंद्र है। इसलिए मेले का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित होना चाहिए। सभी विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए और समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

प्रमुख व्यवस्थाएं और विभागीय जिम्मेदारियां

  • नगर परिषद – पुष्कर सरोवर घाटों की सफाई, रोशनी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, अस्थायी कांजी हाउस, रेन बसेरे, मोबाइल टॉयलेट, सजावटी रोशनी, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था।

  • पशुपालन विभाग – पशुओं के दड़ों में रोशनी-पानी, पशु चिकित्सालय, मोबाइल यूनिट, दवा-उपचार और सतत निगरानी।

  • सार्वजनिक निर्माण विभाग – सड़कों की मरम्मत, पार्किंग स्थल, हेलिपैड और वीवीआईपी मार्ग।

  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग – पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन-टंकियों की मरम्मत, अतिरिक्त सार्वजनिक नल और फायर हाइड्रेंट।

  • रोडवेज – अस्थायी बस स्टैंड, अतिरिक्त बसें, टिकट काउंटर और क्रेन उपलब्ध कराना।

  • स्वास्थ्य विभाग – मलेरिया-डेंगू रोकथाम, मोबाइल डिस्पेंसरियां, एम्बुलेंस, फॉगिंग और खाद्य सामग्री जांच।

  • आयुर्वेद विभाग – अस्थायी डिस्पेंसरियां और औषधि उपलब्ध कराना।

  • विद्युत विभाग – पोल-तार मरम्मत, निरंतर सप्लाई, अस्थायी कनेक्शन और बैकअप जनरेटर।

  • रसद विभाग – फूड पैकेट दर निर्धारण, उचित मूल्य दुकानें और खाद्यान्न जांच दल।

  • अजमेर डेयरी – डेयरी बूथ, दूध आपूर्ति और चारा डिपो।

  • अजमेर विकास प्राधिकरण – घाटी व मार्गों की सफाई, रोशनी, जल टंकियां और सौंदर्यीकरण।

  • पर्यटन विभाग – स्टेज, साउंड, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक स्थलों की रोशनी।

  • देवस्थान विभाग – आध्यात्मिक यात्रा कार्यक्रम।

  • पुलिस विभाग – अस्थायी चौकियां, कंट्रोल रूम, महिला पुलिस, CCTV, यातायात व्यवस्था और वीवीआईपी सुरक्षा।

  • आईटी विभाग – मेले के स्टॉल एवं प्लॉट आवंटन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का प्रदर्शन किया गया, जहां पशुपालक पंजीकरण कर सकेंगे।

कलक्टर के निर्देश

  • सभी विभागीय अधिकारी स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।

  • स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

  • देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु राजस्थान की संस्कृति और अजमेर की छवि लेकर लौटें।

बैठक में अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के., जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश, एडीएम गजेंद्र सिंह राठौड़, ज्योति ककवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here