लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नवीन कुमावत
जयपुर। गोविंदपुरा से सिरसी लिंक रोड स्थित श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर में श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में अष्टम पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में पंडित योगेश शास्त्री के सानिध्य में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही भंडारे में पंगत प्रसादी का आयोजन भी हुआ।
मंदिर के पुजारी पंडित योगेश शास्त्री ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष पाटोत्सव आयोजित किया जाता है। इस वर्ष अष्टम पाटोत्सव के अवसर पर शनिवार प्रातः सवा दस बजे सर्व देव पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया, इसके पश्चात हवन पूजन संपन्न हुआ। दोपहर सवा एक बजे महिला श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति भाव से सहभागिता निभाई।
दोपहर बाद सवा तीन बजे से भंडारे के अंतर्गत पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।