Home education श्री मथुरा प्रसाद विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों का सम्मान

श्री मथुरा प्रसाद विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों का सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेजुएशन डे और प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

भरतपुर। श्री मथुरा प्रसाद विद्यालय, भरतपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय करवाया। मुख्य अतिथि सुरेश चंद गोयल (ओमप्रकाश सुरेश चंद सर्राफ) एवं विशिष्ट अतिथियों का दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अमित अग्रवाल (कोषाध्यक्ष, आदर्श विद्या मंदिर समिति) एवं सुंदर (पार्षद व भाजपा जिला मंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे

कक्षा अरुण से द्वितीय तक के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे मनाया गया, जिसमें नन्हे बच्चों को कैप पहनाकर प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

इसके साथ ही कक्षा 3, 4, 6, 7 एवं 9 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 10 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा कक्षा 5 एवं 8 में A ग्रेड हासिल करने वाले छात्रों का भी सम्मान किया गया।

प्रेरक उद्बोधन और अनुशासन का संदेश

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय की शिक्षा व संस्कारों की सराहना की। वहीं विशिष्ट अतिथि ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से अनुशासन और कठोर परिश्रम के महत्व को बताया।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय समिति के व्यवस्थापक होतीलाल जैमन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर 150 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

कार्यक्रम में प्रताप भारद्वाज, लोकेंद्र कुमार, तेनगुरिया, ताराचंद गोयल, मनीष सिंघल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version