श्री बाबाधाम नवरात्रा महोत्सव

0
201
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

भीलवाड़ा। श्री बाबाधाम में चल रहे नवरात्रा महोत्सव में मंगलवार को महाआरती और अंतिम गरबा नृत्य के दौरान भक्तों का भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और बाहर तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं।

श्री बाबाधाम परिवार ने सामूहिक हवन, पूजन, दुर्गा पाठ और अभिषेक के साथ माता की विशेष पूजा-अर्चना की। रात्रि 8:15 बजे पुरुष और महिला वर्ग ने गरबा नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्तों में माँ के दरबार में गरबा करने की होड़ रही। माँ के जयकारों और भक्ति गीतों के साथ वातावरण गूंज उठा।

मीडिया प्रभारी एवं गरबा प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि नवरात्रा महोत्सव 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विशेष धूमधाम से मनाया जा रहा है। अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। महोत्सव के दौरान सभी व्यवस्थाएं विनीत अग्रवाल की देखरेख में सुव्यवस्थित ढंग से हुईं।

प्रतिदिन सुबह विशेष श्रृंगार, आरती और 9:15 बजे से हवन-पूजन किया जा रहा है। बुधवार 1 अक्टूबर को यज्ञशाला में पूर्णाहूति, कन्या पूजन, मूर्ति विसर्जन, एवं सांयकाल सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा।

भक्तों ने हवन, पूजन और महाआरती में भाग लेकर आस्था और श्रद्धा के साथ अपनी मनोकामनाएं मांगीं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here