लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
श्रीगंगानगर ।आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में कई पदों पर की नियुक्तियां।आशीष गौतम हनुमानगढ़ को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष, शहनाज हिंदुस्तानी जयपुर को आप का प्रदेश उपाध्यक्ष, शंकर मेघवाल श्रीगंगानगर को प्रदेश संयुक्त सचिव, दिव्यांदु शर्मा को अलवर लोकसभा इंचार्ज, जगनाथ गोयल को जिला इंचार्ज अलवर, शमशेर सिंह बराड़ जिला इंचार्ज श्रीगंगानगर, वीरेन्द्र जादम को जिला इंचार्ज डीडवाना, निपेंद्र कुमार काकरा जिला इंचार्ज नागौर व भारती जैन को महिला विंग जिला इंचार्ज भीलवाड़ा नियुक्त किया गया है।आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल व प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा द्वारा आज पत्र जारी कर नियुक्तियां की गईं।
