लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राहुल गांधी को धमकी के विरोध में प्रदर्शन, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
शिवसेना भीलवाड़ा एवं भारतीय कांग्रेस बिग्रेड ने रविवार को सूचना केन्द्र चौराहे पर भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए।
शिवसेना के आशीष जोशी ने आरोप लगाया कि “पिछले ग्यारह वर्षों से पूंजीपतियों को समर्पित सरकार भ्रष्टाचार और वोट चोरी से चल रही है। राहुल गांधी ने इस बात का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। राहुल गांधी जो देश और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं, उन्हें एक भाजपा प्रवक्ता खुलेआम गोली मारने की धमकी देता है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”
उन्होंने कहा कि अब तक इस प्रवक्ता के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न होना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। साथ ही सरकार से मांग की कि पिंटू महादेव पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर भारतीय कांग्रेस बिग्रेड के जिलाध्यक्ष राकेश देसाई, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण लोट, नगर अध्यक्ष कुणाल गोरण, मुकेश धोसर, राजू बंजारा, मुजमिल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और शिव सैनिक उपस्थित रहे।
















































