शिवसेना का व्यक्ति बताकर आईसर ट्रक चालक से की लूट

0
335
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बुलेट पर बैठकर आए दो बदमाशों ने गोवंश व शिवसेना का व्यक्ति बताकर आईसर ट्रक चालक से की लूट,कुंवारिया पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच में जुटी पुलिस 

गौतम शर्मा

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित लापस्या से गंगापुर थाने के सातलिया के बीच बुलेट पर बैठकर आए दो बदमाशों ने आइसर ट्रक चालक को गोवंश व शिव सेना के सदस्य बताकर रुकवा कर चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह आइसर ट्रक बड़ोदा से जयपुर जा रही थी तो बदमाशो ने सातलियास के पास घटना को अंजाम दिया।
इस मामले में कुंवारिया पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया ओर जांच शुरू कर दी। कुंवारिया थाना अधिकारी उदयलाल बरगट ने बताया कि आईसर ट्रक चालक कांतिलाल मीणा पिता नानालाल निवासी कनडाल थाना खेरवाड़ा वह 11 मईको बड़ौदा से आयशर ट्रक में प्रचूर्णी सामग्री भरकर रवाना हुआ था ओर जयपुर जा रहा था चालक ने ट्रक में भरी आंधे सामान उसने 13 मई को कांकरोली में खाली कर जयपुर के लिए रवाना हुआ शाम करीब 6बजे आईसर ट्रक कांकरोली से रवाना हुई।

राजसमंद भीलवाड़ा राजमार्ग से होती हुई गुजर रही थी कि लापस्या के पास से एक बुलेट पर दो बदमाश आयशर गाड़ी में गोवंश की शंका शिवसेना का बताकर ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने नही रोकी तो बुलेट पर सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर सातलिया के पास बुलेट को ट्रक के आडी देकर रूकवाई और उन्हें गोवंश की बताकर गाड़ी चेक करने के लिए धमकी दी डरता हुआ चालक ने गोवंश नहीं होना बताया है बदमाशो ने कहा कि चल थाने चल ऐसे में चालक ने कहा चलो भले हमारे पास गाड़ी में सामग्री है गोवंश नहीं है।

बदमाश आईसर ट्रक के ऊपर चढ़कर त्रिपाल हटने लगे बाद में चालक ने हो हल्ला किया तो आसपास के ग्रामीण भी दौड़ आये ऐसे में मौका देकर बदमाश ट्रक चालक से मोबाइल वह 3000 हजार नगदी लूट कर फरार हो गए घटना गंगापुर थाने के सातलिया स गांव के पास की बताई गई है लेकिन घटनाक्रम बदमाश लापस्या गांव से गाड़ी के पीछे लग गए थे पुलिस ने चालक की रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है । सूचना पर थानाधिकारी उदयलाल,एएसआई शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल धीरज पुरोहित, कांस्टेबल राधेलाल आदि जाप्ता मौके पर पहुंचे वहीं घटना को लेकर पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी खगा ले और पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here