शिवालियों में गूंजे हर हर बम बम भोले के जयकारे

0
120
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी। शिवालियों में गूंजे हर हर बम बम भोले के जयकारे वही समदड़ी क्षेत्र के भलरो का बाडा स्थित चारणेश्वर महादेव मंदिर में महंत हरि भारती के सानिध्य में सुबह भगवान का विशेष श्रंगार कर भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया। वही सुबह से भगवान के श्रद्धालुओं द्वारा हर हर बम बम भोले के जयकारों के साथ रेलम पेल लगी रही वहीं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के दर्शन पूजन कर क्षेत्र में अच्छी बरसात व परिवार में खुशाहली की कामना की और मंदिर में श्रद्धालु माधुराम घांची के द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी में बढ़-चढ़ कर भाग लिया वही महंत हरि भारती महाराज ने बताया कि 2015 में इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और इस मंदिर में स्पेस्टिक शिवलिंग की स्थापना किए हुए 10 वर्ष बीत चुके हैं और यह स्पेस्टिक शिवलिंग एक मणि हे जो रात के अंधेरे में एक दिव्य ज्योति की त्रह प्रकाशमान होती है। वहीं यह स्पेक्टिंग शिवलिंग उज्जैन और राजस्थान के भलरो का बाडा चारणेश्वर महादेव के नाम से स्थापित है वहीं इसके दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर दराज से आते हैं और सावन के महीने में प्रत्यय सोमवार को यहां एक मेले की तरह श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है और श्रद्धालु स्पेस्टिक शिवलिंग के दर्शन पूजन कर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here