शिव महापुराण कथा में सहयोग हेतु भीलवाड़ा का सेन समाज सबसे पहले आगे आया

0
145
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

सत्यनारायण सेन गुरला, 
भीलवाड़ा। मेवाड़ की सबसे बड़ी श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 9 से 15 सितंबर तक मेडिसिटी ग्राउंड, आज़ादनगर, भीलवाड़ा में होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में सेन समाज तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग करेगा।

सेन समाज के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन (ऊपरेड़ा) ने बताया कि विश्वविख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार भीलवाड़ा में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सान्निध्य में यह कथा सुनाएंगे।

रविवार को सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सेन (MD, RCDF Delhi Office), अध्यक्ष दुर्गालाल सेन (मांडल), भेरूलाल सेन (पांसल), गोपीलाल सेन (समेलिया), बाबूलाल सेन (सुभाषनगर), राकेश सेन (बनेड़ा), मनोहरलाल सेन, दुर्गालाल सेन, सुरेश सेन (कुंडिया), सेन महिला प्रमुख गीता सेन, लीला देवी सेन, पुष्पा सेन, आशा सेन, शारदा सेन, रीना भाटी, कविता सेन, चेतना सेन सहित सैकड़ों समाजजन महंत बाबूगिरी महाराज से मिले और कथा में सहयोग का संकल्प लिया।

कथा समिति की मीटिंग में मंत्री बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, ललित सोमानी, राजेश कुदाल ने सभी का स्वागत किया। आयोजन समिति की महिला अध्यक्ष व पूर्व सभापति मंजू पोखरना ने कहा कि भीलवाड़ा वासी इस आयोजन में आने वाले सभी शिवभक्तों का अभूतपूर्व आतिथ्य करेंगे।

उन्होंने मातृशक्ति से आग्रह किया कि 8 सितंबर शाम 4 बजे चित्रकूट धाम से निकलने वाली कलश यात्रा में सभी महिलाएं राजस्थानी लाल चुनरी पहनकर भाग लें। साथ ही समाज को जो भी जिम्मेदारी दी जाए, उसे “अतिथि देवो भव” की भावना से निभाया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here