शिव महापुराण कथा आयोजन समिति गठित

0
161
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धर्मनगरी भीलवाड़ा बनेगी एतिहासिक भव्य शिवमहापुराण कथा आयोजन की साक्षी,उमड़ेंगे लाखों भक्त 

 विधायक कोठारी अध्यक्ष एवं सोमानी कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) कई प्रमुख धार्मिक आयोजन का साक्षी बन चुका भीलवाड़ा शहर अब 9 से 15 सितम्बर तक प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से होने वाली शिव महापुराण कथा के भव्य एतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। लाखों भक्त प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए उमड़ेंगे। इस आयोजन की व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू करने के लिए संकटमोचन हनुमान मंदिर में सोमवार रात महन्त बाबूगिरीजी महाराज, हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतदासजी महाराज के सानिध्य में हुई बैठक में श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति का गठन किया गया।

समिति का अध्यक्ष विधायक गौभक्त अशोक कोठारी को एवं कार्यकारी अध्यक्ष समाजसेवी उद्यमी राधेश्याम सोमानी को नियुक्त किया गया। समिति का संरक्षक सांसद दामोदर अग्रवाल एवं नगर निगम महापौर राकेश पाठक को मनोनीत किया गया। समिति की महिला अध्यक्ष पूर्व सभापति मंजू पोखरना होगी। समिति के अन्य पदाधिकारी भी शीघ्र तय करने का फैसला भी बैठक में हुआ। बैठक में महन्त बाबूगिरीजी महाराज, महंत संतदासजी महाराज एवं पंचमुखी बालाजी मंदिर रीको के पुजारी मुरारी पांडे ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि भगवान महादेव की भक्ति से ओतप्रोत रहने वाले इस आयोजन को एतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ने का लक्ष्य लेकर हमे कार्य करना है।

कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने कहा कि पदाधिकारी व्यवस्था के दृष्टिगत प्रतिकात्मक मात्र है यह आयोजन सभी भीलवाड़ावासियों का है ओर सभी को तन,मन,धन से समर्पित होकर इस आयोजन को भव्यता व गरिमा प्रदान करते हुए यादगार बनाना है। बैठक के दौरान भगवान शिव ओर बालाजी महाराज के जयकारे भी गूंजते रहे। बैठक में महिला समिति की अध्यक्ष मंजू पोखरना, समाजसेवी अनिल दाधीच,पीयूष डाड,डॉ.उमाशंकर पारीक, एडवोकेट पंवर पंवार, कैलाश जीनगर आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य व निर्देशन में इस आयोजन की तैयारियां शुरू करने के लिए भीलवाड़ा में उत्साह का माहौल है ओर हर धर्म व समाज का व्यक्ति इस आयोजन से जुड़कर भगवान महादेव की भक्ति में सहभागी बनने के लिए आतुर है। संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here