आरटीई के बच्चों ने किया शिक्षा संकुल पर प्रदर्शन प्रदर्शन

0
149
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। आरटीई के तहत प्रदेश के निजी स्कूलों में दाखिला हुए 23 दिन बीत जाने के बाद भी जयपुर के कई नाम में स्कूलों ने बच्चों को एडमिशन नहीं दिया है। स्कूल प्रशासन के रवैया से नाराज होकर आज अभिभावक संघ ने  बच्चों सहित शिक्षा संकुल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मासूम बच्चों के हाथों में तख्तियां थी जिन पर लिखा था हमारी पढ़ाई कब शुरू होगी? क्या हमें पढ़ने का अधिकार नहीं है ?तमाम स्लोगन लिखे तख्तियां  लेकर बच्चों ने प्रदर्शन किया। संघ के प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू का आरोप है कि हम लगातार इस संदर्भ में मांग कर रहे हैं लेकिन निजी स्कूल संचालक बच्चों को प्रवेश नहीं दे रहे हैं, जबकि आरटीई के तहत बच्चों के एडमिशन हो चुके हैं। नया सत्र शुरू हुए भी आज 23 दिन हो चुके हैं। अब यह कब तो बच्चे स्कूल जाएंगे ,कब से इनका कोर्स शुरू होगा। यह बच्चे वैसे ही सामान्य बच्चों से पीछे जाएंगे, ऐसे बच्चों का भविष्य खराब होने की कगार पर है। संयुक्त अभिभावक संघ में इस संदर्भ में शिक्षा विभाग में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया है और आरटीई के तहत जल्दी ही बच्चों को शिक्षण संस्थानों में अनुमति दिलाने की मांग की है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here