सभाध्यक्ष रूप चंद उज्जैनिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर हेमराज मीणा को मनोनीत
राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के जोबनेर ब्लॉक के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नवीन कुमावत
जोबनेर। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के जोबनेर ब्लॉक के चुनाव रेगर धर्मशाला, जोबनेर में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य नरेंद्र मौर्य, चुनाव पर्यवेक्षक व्याख्याता किशनलाल महावत और मदनलाल गुरावा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पन्न हुए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. नेमीचंद पालीवाल, जिला महामंत्री केदार नोगिया और जिला समन्वयक विनोद वर्मा रलावता उपस्थित रहे।
अध्यक्ष पद के लिए माखन लाल डबरिया, महामंत्री पद पर रामनारायण खटीक, सभाध्यक्ष रूप चंद उज्जैनिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर हेमराज मीणा को मनोनीत किया गया।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पदोन्नति प्राप्त करने वाले साथियों — विनोद वर्मा रलावता, नरेंद्र मौर्य, दिलीप जलथरीया और विक्रम मीणा का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुकेश भांकरिवाल, रामदयाल बुनकर, मूलचंद रेगर, बद्रीनारायण अटल, अम्बा लाल नायक, डॉ. रमेश चंद बुनकर, राकेश मीणा, जीवन राम बलाई, मुकेश पोरवाल आदि मौजूद रहे।










































