लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर कोटा में आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे देशभक्त क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 50 साहित्यकारों ने अपने ओजस्वी शब्दों और विचारों के माध्यम से क्रांतिकारियों को याद किया।
इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेदरी में कार्यरत राजेश पाल मीणा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए वीरगाथा शौर्य सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आर्य पब्लिकेशंस लखनऊ और स्वर्णिम दर्पण पत्रिका के प्रधान संपादक श्री सौरभ पांडेय तथा आर्य पब्लिकेशन के राजस्थान प्रभारी श्री भुवनेश मालव के नेतृत्व में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक भुवनेश मालव ने बताया कि राजेश पाल मीणा को यह सम्मान उनके द्वारा मृत्युभोज के खिलाफ चलाए गए अभियान, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन तथा जरूरतमंद बालकों के लिए किए गए शैक्षणिक प्रयासों के लिए दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।

















































