*शेखावाटी की हेरिटेज हवेलियों का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार  सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता*-भजनलाल

0
150
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

*- सभी हेरिटेज धरोहरों का सर्वे कर विकास करवाने के दिए निर्देश*

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि सीकर, झूंझनूं और चूरू जिले में स्थित शेखावाटी की हेरिटेज हवेलियों का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुर्लभ हवेलिया हैं, जिनके संरक्षण के लिए अधिनियम भी लाने की आवश्यता हुई तो अधिनियम लाया जा सकता है।

शर्मा ने कहा कि पर्यटन, कला और संस्कृति को बढ़ावा देना और उनका सरंक्षण करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में सभी हेरिटेज धरोहरों का सर्वे कर उनका विकास करवाया जाए। उन्होंने प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति को बुधवार को शेखावाटी की 662 हेरिटेज हवेलियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के संबंध में निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री की ओर से इस हेतु झुंझुनूं,चूरू और सीकर जिला कलेक्टरों को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता से राजस्थान की इस अनमोल धरोहरों को संरक्षित करने के लिए हर कीमत पर प्रतिबद्ध है। सभी कलेक्टर अपने जिले में हेरिटेज भवनों, का संरक्षण करें तथा इसके लिए सीएसआर से सहयोग भी ले सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here