लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सेमारी (सलूंबर) –
रिपोर्ट: बी.एल. जोशी
सेमारी के निकटस्थ कुराडिया गांव स्थित शीतलामाता मंदिर परिसर में शीतला सप्तमी के अवसर पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे।
माँ शीतला के दर्शन और भव्य मेला
श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माँ शीतला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में डीजे साउंड की गूँज के बीच चकरी, डोलर और झूलों का आनंद लिया गया। अस्थायी दुकानों पर खिलौने, बांसुरियां और नई-नई चीजें खरीदने के साथ ही होटल-ठेलों पर भुजिया, जलेबी जैसे व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विशेष आगंतुक और प्रबंधन
मेले में सलूंबर विधायक शांता अमृतलाल मीणा ने पहुँचकर मेले का जायजा लिया।
मेला प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत कुराडिया की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं।
-
सरपंच: संतोष देवी मीणा
-
उप सरपंच: शंकर पटेल
-
समाजसेवी: शांतिलाल मीणा
-
पुलिस प्रशासन: सेमारी थाना जाब्ता सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।
विशेष सेवाएँ और सजावट
-
पानी व्यवस्था: नरेंद्रजी नीलकंठ दूध डेयरी द्वारा 100 कैम्पर, प्रेम पटेल द्वारा 250 कैम्पर पानी उपलब्ध कराया गया।
-
डेकोरेशन: नवयुवक मंडल की ओर से मंदिर और परिसर की लाइट एवं टेंट सजावट की गई।
देर शाम तक मेले में श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भीड़ बनी रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।