Home latest शनि प्रदोष पर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

शनि प्रदोष पर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा ( सत्यप्रकाश मयंक) ।
शहर में शनि प्रदोष के अवसर पर मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।श्रद्धालुओं ने शनि प्रदोष के अवसर पर भूतेश्वर गेट स्थित शनि महाराज के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर में दिनभर भक्तों का ताता लगा रहा।श्रद्धालुओं ने शनिदेव को तेल, तिल, नारियल, प्रसादी चढ़ाई। इसके अतिरिक्त शनि प्रदोष पर शिव मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर ओम नमः शिवाय का जाप किया।

राम रघुनाथ मंदिर के रमेश जागिड ने बताया कि रघुनाथ मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मंदिर में भजन कीर्तन किए। महिला भक्तों द्वारा बावड़ी के चौक स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। उपखंड के देवरी गांव में स्थित बालाजी मंदिर में भक्तों द्वारा शनि प्रदोष के अवसर पर बालाजी को भोग लगा कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर बालाजी को चोला चढाकर स्तुति की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version