Home latest ककोड़ में बर्तन बैंक का शुभारंभ

ककोड़ में बर्तन बैंक का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय ककोड़ में बर्तन बैंक का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रशासक रामबिलास गुर्जर द्वारा किया गया।राजीविका के सहयोग से बर्तन बैंक की शुरुआत की गई।जानकारी के अनुसार राज्य वित्त आयोग से एक लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस राशि से 400 बर्तन सेट खरीदें गए हैं। प्रत्येक सेट मैं एक थाली तीन कटोरी, एक चम्मच, एक गिलास शामिल हैं। पंचायत प्रशासक रामबिलास गुर्जर व ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस का संचालन राजीविका स्वंय सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए एक सेट का किराया 3 रुपए प्रति निश्चित किया गया है। एससी-एसटी और बीपीएल परिवारों के लिए 50 प्रतिशत छूट रहेगी। बर्तन बैंक का संचालन और देखरेख राजीविका के माध्यम से की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाना है।शुभारंभ करते हुए सरपंच प्रशासक रामबिलास गुर्जर ने कहा कि भोजन का कार्यक्रम होने पर पत्तल दोने नहीं खरीदें। पंचायत में आकर नियमानुसार राशि जमा करा रसीद लेकर बर्तनों का लाभ उठाऐं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version