- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर ।
सिख कौम के पाँचवें गुरु श्री गुरुx अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस (शहीदी धिहाड़े) पर जिलेभर के गुरुद्वारों में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए।
इस अवसर पर विशेष कीर्तन दीवान सजाए जाएंगे, जहाँ रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की शहादत और शिक्षाओं को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया।
गुरुद्वारों में ठंडे मीठे शरबत की सबीलें भी लगाई जाएंगी, और “वाहेगुरु का अटूट लंगर” दिनभर चलता रहेगा ताकि हर आने वाले श्रद्धालु की सेवा की जा सके।
गुरु अर्जुन देव जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए बलिदान दिया था, और उनका शहीदी दिवस सिख इतिहास में सत्य, धैर्य और सेवा की मिसाल के रूप में याद किया जाता है।
- Advertisement -














































