Home latest शहीद कांस्टेबल भागचंद सैनी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई 

शहीद कांस्टेबल भागचंद सैनी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

टोंक। पुलिस के जांबाज कांस्टेबल भागचंद सैनी को आज उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले परिजनों और प्रशासन के बीच मांगों को लेकर लंबी और मैराथन वार्ता चली, जिसके बाद सहमति बनने पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई और क्षेत्र में शांति बनी रही।

सहमति के प्रमुख बिंदु

  • शहीद के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी
  • मामले की शीघ्र जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने का प्रशासन ने आश्वासन दिया

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद संतोष व्यक्त किया, हालांकि पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें जांच की प्रगति और न्याय की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version