Home crime पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की कमाई से बने आलीशान मकान को...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की कमाई से बने आलीशान मकान को किया फ्रीज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादुकलां,नागौर (प्रदीप कुमार डागा। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन संकल्प–नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसा है।

पुलिस ने अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से बनाए गए आलीशान मकान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, फ्रीज किए गए इस मकान की बाजार कीमत प्लॉट सहित लगभग 50 से 60 लाख रुपये आंकी गई है। थानाधिकारी पादुकलां द्वारा जारी फ्रीजिंग आदेश को दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने भी कन्फर्म कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना पादुकलां और थाना रजियासर (श्रीगंगानगर) में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मामले दर्ज हैं। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशे के कारोबार से कमाई कर रियांबड़ी कस्बे में यह मकान बनाया था।

नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से समाज को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में पादुकलां थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version