शहरी सेवा शिविर में मिले 10 प्रकरण, 8 का मौके पर निस्तारण

0
121
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि शहरी सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं एवं सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संवेदनशील है और लोगों को राहत देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक गुरुवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़े के तहत नगरपालिका उनियारा द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन करने पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाया।

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल

शिविर में नगरपालिका प्रशासन की ओर से विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर लोगों ने सम्पत्ति कर, जलापूर्ति, सड़क निर्माण, स्वच्छता सहित अन्य मुद्दों से जुड़ी समस्याएं दर्ज करवाईं।

10 प्रकरण प्राप्त, 8 का हुआ निस्तारण

नगरपालिका प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 10 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें स्टेट ग्रांट पट्टे, निर्माण-विकास, कृषि भूमि नियमन, सफाई का 1, विद्युत संबंधी शिकायतों के 4 तथा जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन से जुड़े 2 प्रकरण शामिल थे। इनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि 2 प्रकरण लंबित रहे।

शिविर में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि

शिविर में पालिकाध्यक्ष मोनिका गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल ठाड़ा, राकेश बढ़ाया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here