लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। रिपोर्ट – विनोद सेन
भारत के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शहर में भव्य सरदार@150 यूनिटी मार्च निकाला गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल के नेतृत्व, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और महापौर राकेश पाठक की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगे हाथों में लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सरदार पटेल अमर रहें के नारों के साथ मार्च में शामिल हुए। शहर विधायक अशोक कोठारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया के अनुसार, यूनिटी मार्च महेश स्कूल खेल मैदान से प्रारंभ होकर नेहरू रोड, दुधाधारी मंदिर, बड़ा मंदिर, भीमगंज, सूचना केंद्र और गोल प्याऊ होते हुए अंबेडकर सर्कल पर संपन्न हुआ। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सांसद दामोदर अग्रवाल और जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभा को संबोधित किया।
मार्च की शुरुआत में बड़ी संख्या में मौजूद शहरवासियों को सांसद अग्रवाल ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।
यूनिटी मार्च में अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें पेंटर सूरज, अविनाश जीनगर, गोपाल तेली, दीपक पाराशर, यशोवर्धन सेन, मंजू चेचाणी, कुलदीप शर्मा, कल्पेश चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


















































