शादी समारोह में आसपुर पहुंची प्रधानमंत्री की पत्नी जसोदा बेन

0
163
- Advertisement -

 जसोदा बेन का आसपुर पहुंचने पर प्रशासन ने की अगवानी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्कप्रवीण कोठारी
आसपुर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदा बेन गुरुवार को आसपुर के सकानी गांव में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची । दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देकर उंझा के लिए रवाना हो गई।
जसोदा बेन बुधवार को उंझा से रवाना होकर देर शाम जेताना के एक होटल पहुंची। जहा रात्रि विश्राम के बाद सवेरे बेणेश्वर धाम पहुंची । जहा पर राधा कृष्ण ,शिव मंदिर में दर्शन किए । सवेरे करीब 8 बजे सोम नदी पुल पर तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव ने उनका स्वागत किया ।बाद इन्हे रेस्ट हाउस लाया गया।जहा आराम करने के बाद करीब 12 बजे सकानी के लिए रवाना हुई । सकानी में दिव्यांग पटवारी जितेंद्र तेली की शादी समारोह में शिरकत की ।और दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है की धरियावद निवासी गोविंद भाई जो कई वर्षो से उंझा में फ्रूट का कारोबार करते है ।वही मोदी समाज के अध्यक्ष है।पारिवारिक संबंधों के चलते एक आग्रह पर निमंत्रण स्वीकार किया था। समाज सेवी करणसिंह चौहान, मनोज तैली रायकी, हेमेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, आसपुर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here