Home education शादी की सालगिरह पर , डॉ. हर सहाय मीणा और सुमन मीणा...

शादी की सालगिरह पर , डॉ. हर सहाय मीणा और सुमन मीणा ने लगाए फलदार पौधे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डॉ. हर सहाय मीणा और सुमन मीणा ने लगाए फलदार पौधे

जयपुर (जमवारामगढ़)। शादी की सालगिरह को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अनूठी पहल करते हुए डॉ. हर सहाय मीणा (आईएएस) एवं पंचायत समिति सदस्य सुमन मीणा ने अपनी वैवाहिक जीवन की 28वीं वर्षगांठ पर फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने आम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाकर समाज से भी अपने विशेष अवसरों को वृक्षारोपण के माध्यम से यादगार बनाने की अपील की।

दंपती ने शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को जमवारामगढ़ क्षेत्र के मानोता स्थित देवड़वाल गोत्र की कुलदेवी चावण्ड माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इससे पहले उन्होंने कुलदेवी चावण्ड माता (बास बचलाना की माता) एवं कुलदेवता नायल भौमिया बाबा (क्यारा-झोल) के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

पंचायत समिति सदस्य सुमन मीणा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 5 जून से 10 सितंबर तक “पेड़ लगाओ–पेड़ बचाओ” अभियान चलाया जाता है। अभियान के तहत वृक्षारोपण, पौधों का वितरण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य पारिवारिक खुशियों जैसे विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

 

इस अवसर पर डॉ. हर सहाय मीणा ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि धरती मां का ऋण चुकाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उनका मानना है कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन और भविष्य की सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार चन्द्रसिंह डोडा, पटवारी मुकेश मीणा, शंभुदयाल डोडा, खेमचंद झोल, देवेन्द्र देवड़वाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Previous articleसंभागीय आयुक्त का बाड़ी घाटी ग्रामीण सेवा शिविर पर औचक निरीक्षण 
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version