लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में बड़ी भक्ति और श्रद्धा के साथ जैन धर्म के 16 वे तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान का जन्म और मोक्ष कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया प्रबंध कमेटी से बसंत जैन गजानंद बड्जत्या ने बताया कि शांतिनाथ भगवान जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर हैं. उनका जन्म और मोक्ष कल्याणक ज्येष्ठ मासे कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है ।
शांतिनाथ भगवान के कल्याणक पर सुखोदय तीर्थ क्षेत्र पर सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई प्रथम शान्तिधारा कर्ता तेजमल जैन, घासीलाल जैन, संतु कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, आदि कुमार, सम्यक जैन, रियांश जैन खुटवाले परिवार उनियारा द्वारा शांतिधारा की साथ ही देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मूलनायक प्रतिमा एवं शांतिनाथ भगवान की पूजा कर जन्म और मोक्ष कल्याणक मनाया । तथा निर्वाण कांड का पाठ कर निर्वाण लाडू चढ़ाया ।
शांतिनाथ भगवान सम्मेद शिखर से मोक्ष पधारे अभिषेक शांतिधारा मे हुकम चंद शहरवाले, विनय सर्राप ,हैप्पी मंगल, आशीष मेहंदी वाले ,पंकज मंगल, आशीष सर्राप, मनीष मेहंदीवाले आदि भक्तगण मौजूद रहे शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन ने सभी कार्यक्रम सानंद संपन्न कराये। भक्तामर संयोजक हुकम चंद शहर वाले ने बताया साय. 7.30 भक्तामर दीपअर्चना की गई। भक्तामर अनुष्ठान पुण्यार्जक परिवार श्रेष्ठी सुरेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, श्रीमती श्यामा देवी जैन, सौरभ जैन, अनुपम जैन, महिमा जैन एवं सोमवार भक्तामर मंडल उनियारा द्वारा अनुष्ठान किया गया। सविनय भक्ति के साथ भक्तामर दीपअर्चना कि गई। भक्तामर अनुष्ठान के पश्चात सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र प्रबंध कमेटी और सोमवार भक्तामर मंडल द्वारा श्रेष्ठी परिवार का स्वागत सम्मान किया गया ।
