- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सलुम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में जिले के सेमारी उपखण्ड मुख्यालय में सेमारी थाना अधिकारी गोपालकृष्ण परमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने नगर के मुख्य मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला,पुलिस महकमे द्वारा क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल मार्च निकाला,
विभिन्न फेक न्यूज व गलत अफवाहों से सतर्क रहने,संदिग्ध एवम असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए संबंधित पुलिस थाने में सूचित करने का आग्रह किया,क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की,उक्त जानकारी आ-सूचना अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने दी।
- Advertisement -


















































