सेमारी में निकला भव्य पथ संचलन, घोष की ताल स्वयं सेवकों ने मिलाई कदमताल

0
180
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सेमारी सलुम्बर (बीएल जोशी)  नगर में विजया दशमी उत्सव को लेकर उपखण्ड स्तरीय पथ संचलन निकाला गया,जो शाम 4 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर बस स्टैंड,राजपूत मोहल्ला,वैष्णव मोहल्ला गणपति चोक दर्जी मोहल्ला,सदर बाजार,पटेल सुथार भोई,मोहल्ला जोशी दमावत मोहल्ला कलाल लोहार खटीक,मेघवाल सालवी मोहल्ला होते हुए पुनःविधालय प्रांगण पहुचा,इस दौरान स्वयं सेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए संचलन में चल रहे थे,नगरवासियो ने स्वागत द्वार लगवाकर रंगोली एवम पुष्प वर्षा करते हुए संचलन का भव्य स्वागत किया।


नगर में स्वयं सेवको का अनुशासन देख लोगो ने सराहना की,इससे पूर्व नगर की समस्त सड़के तथा गली मोहल्लों में सफेद रंग से रेखांकन किया गया,तथा जगह जगह रंगोलियां बनाकर नगर को सजाया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here