सेमारी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में योग आयोजन

0
112
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सलुम्बर, सेमारी(बीएल जोशी) नगर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सूर्य सप्तमी के अवसर पर उपखण्ड स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चो ने विधिवत सुबह 9 बजते ही सूर्य नमस्कार एवम योग प्राणायाम किया।विद्यालय प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक एवम शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
बालक बालिकाओं को नियमित सूर्य नमस्कार एवम योग प्राणायाम व्यायाम करने के बारे में व बच्चो को योग के फायदे एवम शरीर व मन पुष्ट बनाने के लिए योग क्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चो ने बड़े ही उत्साहित भाव से सूर्य नमस्कार किया। सरकार व शिक्षा विभाग के आव्हान पर उपखण्ड की समस्त स्कूलों में एक साथ स्कूली बच्चो ने लयबद्ध तरीके से सूर्य नमस्कार कर रिकार्ड बनाने पर जोर दिया। सेमारी स्कूल में 438 स्कूली बालक बालिकाएं,38 अभिभावक एवम 40 स्टाफ अधिकारी,व जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणो की उपस्थिति रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here