लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर (योगेश ऋषिका)। जिले में अनावश्यक घरेलू गैस सिलेण्डरों की बुकिंग और संग्रहण को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। 17 मार्च 2026 को खाद्य विभाग जयपुर एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशानुसार सतर्कता दल ने सिमारला में इण्डेन ग्रामीण वितरक थोई की जांच की।
जांच के दौरान सुभाष चंद पुत्र दुर्गाप्रसाद, निवासी सिमारला, के घर/दुकान में कुल 124 अवैध सिलेण्डर पाए गए। इनमें:
-
घरेलू श्रेणी: 90 सिलेण्डर (18 भरे, 72 खाली)
-
व्यवसायिक श्रेणी: 28 खाली सिलेण्डर
-
5 किग्रा श्रेणी: 6 भरे सिलेण्डर
जांच में सुभाष चंद के पास इन सिलेण्डरों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसलिए सभी 124 सिलेण्डर जब्त कर थोई इण्डेन ग्रामीण वितरक को सुपुर्द किए गए। सुभाष चंद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 एवं 6 ए के तहत कार्यवाही की जाएगी।
जांच दल में शामिल थे:
-
जयराम, प्रवर्तन अधिकारी
-
सुनीता वर्मा, प्रवर्तन अधिकारी
-
अनुराग बैरवाल, प्रवर्तन निरीक्षक
-
सुरमी मीणा, प्रवर्तन निरीक्षक
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि बुकिंग के अनुरूप आपूर्ति नहीं करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से निगरानी रखेगी और गैस एजेंसियों की जांच करेगी।
उपभोक्ताओं के लिए निर्देश:
-
अनावश्यक बुकिंग और संग्रहण न करें।
-
बुकिंग/शिकायत के लिए कस्टमर केयर नं. 181, 112 और विभागीय हेल्पलाइन नं. 14435 उपलब्ध हैं।
-
जिला कंट्रोल रूम: 01572-251008
स्थिति रिपोर्ट:
-
सुबह का प्रारंभिक स्टॉक: 17,707 घरेलू सिलेण्डर
-
जिले में आवक: 14,062 सिलेण्डर
-
वितरण: 15,835 घरेलू सिलेण्डर
-
जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है।
जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे भयभीत न हों और केवल आवश्यकतानुसार ही गैस सिलेण्डर का उपयोग करें।


















































