लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नसीराबाद/अजमेर। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से बता रहे हैं जहां छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितीश कुमार गुप्ता ने देराठू मार्ग के निकट चंद्र प्रकाश फैक्ट्री परिसर स्थित प्राचीनतम छतरी वाले चंद्रनाथ बाबा के मंदिर में पहुंचकर बाबा चंद्रनाथ की समाधि के दर्शन कर प्रदेश में अमन चैन खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर चंद्र प्रकाश फैक्ट्री के प्रोपराइटर गोविंद नारायण जिंदल ने बताया कि साबुन फैक्ट्री परिसर स्थित चंद्रनाथ बाबा का मंदिर काफी प्राचीनतम मंदिर है। इस मंदिर की खास बात यह है कि बाबा चंद्रनाथ की समाधि के दर्शन करने से भक्तों के कष्टो का निवारण होता है ।वही जिंदल ने बताया कि यह स्थान एक प्राचीनतम मंदिर ही नहीं बल्कि सैकड़ो लोगों का आस्था का केंद्र है।
बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, के श्रद्धालु भी समाधि स्थल पर पहुंचकर बाबा को नारियल और चावल के कांसे का बना प्रसाद अर्पित करते हैं यहां आने वाले भक्तो की बाबा चंद्रनाथ मुरादे पूरी करते हैं।
