- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) सीए दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नितिन व्यास ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा के वरिष्ठ सीए महावीर गाँधी को सीए प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष एवं अजमेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष सीए महावीर गाँधी ने बताया की राजस्थान प्रदेश की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास के नेतृत्व में कार्यभार सम्भाल कर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया। गाँधी ने बताया की प्रकोष्ठ का प्रमुख उद्देश्य आमजन की आर्थिक समस्याओ के समाधान के लिए आवाज उठाना तथा वेतनभोगी एवं व्यापार-उद्योग जगत की कराधान एवं अन्य आर्थिक समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना है।
- Advertisement -












































