लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल के सुपुत्र ने बढ़ाया रेनवाल का गौरव
किशनगढ़ रेनवाल (नवीन कुमावत)। नगर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल के सुपुत्र संस्कार ओसवाल के सीए बनने पर कस्बेवासियों ने उनका और उनके परिवार का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर लोगों ने राजस्थानी साफा पहनाकर, फूलों की मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
संस्कार की सफलता पर उनके माता-पिता रेखा ओसवाल व अमित ओसवाल, दादी भंवरी देवी ओसवाल, तथा गुरुकुल एकेडमी के निदेशक योगेश जोशी और रवि पारीक का भी सम्मान किया गया।
गुरुकुल एकेडमी परिवार की ओर से छात्र संस्कार और उनके अभिभावकों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश मुण्डोतिया, सुरेश परवाल, ललितकुमार ठोलिया, विष्णु जाखोटिया, गिरधारी चौधरी, राजीव गोयल, विनित जैन, राघव असावा, कार्तिक खटोड, और दिव्यांशु सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।