- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कई बूथों का निरीक्षण, बीएलओ व कार्मिकों को दिए सख्त निर्देश
बामनवास (सवाई माधोपुर)।
सीबीईओ जौहरी लाल मीणा विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने डाबर, सिरसाली, नागरहेड़ा, ताजपुरा, पिपलाई, खेड़ली, मांदलगांव, रमजानीपुरा और चांदनहोली सहित कई बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीबीईओ ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर व सहयोगी कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
SIR अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। हर बूथ पर तेजी और जिम्मेदारी की झलक नजर आई।
- Advertisement -
















































