सवाईपुर स्कूल के छात्रों ने किया गांव का नाम रोशन

0
207
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कृष्ण पाल सिंह राठौड का आर्मी में एवं अविष्कार साल्वी का खेल एकेडमी जयपुर मे हुआ चयन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) जब किसी सरकारी स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र किसी अच्छे पद पर चयन हो जाते हैं तो वह उसे स्कूल और शिक्षकों के साथ ही उसे गांव का नाम भी रोशन कर देते हैं ऐसे ही कुछ प्रतिभा के धनी है भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर स्थित सवाईपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों जिनमें से एक पूर्व ने सेना मे चयन होकर एवं एक वर्तमान छात्र ने हॉकी में सवाई मानसिंह ऐकडमी में चयन होकर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर (पीईईओ) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा दसवीं मे अध्यनरत छात्र अविष्कार साल्वी शुरू से ही विद्यालय की हॉकी टीम का मजबूत और श्रेष्ठ खिलाड़ी रहा है और इस श्रेष्ठता और अपने खेल की चातुर्यता के बल पर उसका राजस्थान सरकार द्वारा संचालित प्रदेश की राजधानी जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम खेल एकेडमी में चयन हुआ है।

इसी तरह इसी विद्यालय के छात्र रहे कृष्ण पाल सिंह राठौड़ का चयन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलसीआईएफ (आर्मी) में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ और वह टीआरजी मुंडली ओडीशा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। डॉ.प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया कि राठौड का चयन के बाद प्रथम बार अपने गांव और विद्यालय में आने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका माल्यार्पण कर तिलक लगाकर मुहं मीठा कराकर अभिनंदन किया गया। इसी तरह अविष्कार साल्वी का भी चयन होने पर उसका स्वागत और अभिनंदन किया गया। और दोनों ही छात्रों को विद्यालय और गांव का नाम रोशन कर गौरांवित करने पर उनके मगंलमय भविष्य की कामना की गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here