Home latest सवाई माधोपुर में सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

सवाई माधोपुर में सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा/सवाई माधोपुर | रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक

श्री सत्यनारायण मोहल्ला आलनपुर के तत्वावधान में 19 अप्रैल (आखातीज) को आयोजित होने वाले सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन राजस्थान सरकार के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभु लाल सैनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सम्मेलन समिति के संरक्षक भागचंद सैनी ने बताया कि पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समिति के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष धनराज सैनी (ठेकेदार), उनियारा माली समाज शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी, देव प्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष रमेश सैनी, कार्यालय मंत्री उमाशंकर सैनी, हेमराज सैनी, जगदीश सैनी एवं राम कल्याण सैनी सहित कई सदस्य शामिल रहे।

पोस्टर विमोचन के बाद पूर्व मंत्री डॉ. प्रभु लाल सैनी ने सम्मेलन की सफलता के लिए समाजजनों से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता को बढ़ाते हैं और महंगाई के दौर में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं आमजन से मिलकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही बताया गया कि सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version