सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा,42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत

0
55
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सऊदी अरब में  42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत, बस में लगी आग
मक्का-मदीना हाईवे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा, जब उमरा यात्रियों से भरी एक बस डीज़ल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 20 महिलाएं और 11 छोटे बच्चे शामिल हैं। हादसे में सिर्फ एक यात्री के बचने की जानकारी मिली है।
हादसा रात 1:30 बजे मुहरास के पास हुआ
यह बस मक्का से मदीना जा रही थी। देर रात भारतीय समयानुसार करीब 1:30 बजे यह हादसा मदीना से 160 किलोमीटर दूर मुहरास क्षेत्र में हुआ। कई यात्री उस समय सो रहे थे, इसलिए किसी को बचने का मौका नहीं मिल पाया।
अधिकतर मृतक हैदराबाद के
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में ज्यादातर तेलंगाना, विशेषकर हैदराबाद के रहने वाले हैं।
तेलंगाना सरकार सक्रिय, दूतावास से समन्वय
राज्य सरकार ने कहा है कि वह रियाद स्थित भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दूतावास से तालमेल बनाकर पीड़ितों की पहचान, दस्तावेज़ और अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण कराने में सहायता करें।
जेद्दा भारतीय दूतावास ने जारी की 24×7 हेल्पलाइन
हादसे के बाद जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है।
हेल्पलाइन नंबर: 8002440003
दूतावास ने कहा—
“मदीना के पास भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।”
तेलंगाना सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम
परिवारजन अपने रिश्तेदारों की जानकारी पाने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
79979-59754
99129-195451
ओवैसी ने जताया दुख, कहा—ट्रैवल एजेंसियों और दूतावास से संपर्क में हूं
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।
उन्होंने बताया कि वे हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क में हैं और भारतीय दूतावास से भी लगातार जानकारी जुटा रहे हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here