लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
श्री सत्य साई बाबा का 100वां शताब्दी जन्मोत्सव नगर निगम के टाउन हॉल में आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। करीब 350 श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के बाद वेद पाठ, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आध्यात्मिक उद्बोधन तथा सर्वधर्म भजन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।
समारोह में एसआरएस शूटिंग के डायरेक्टर अनिल कंदोई और केशव हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नरेश पोरवाल विशिष्ट अतिथि रहे। जिलाध्यक्ष रजत मेहरा ने सत्य साईं बाबा के प्रेम, सेवा और मानवता आधारित संदेशों पर प्रकाश डाला।
राज्य आध्यात्मिक समन्वयक आर.के. श्रीवास्तव ने संगठन के कार्यों पर उद्बोधन दिया, जबकि सत्यनारायण नायर ने भजनों की प्रस्तुति दी।
मंगल आरती, केक कटिंग और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में समिति के मनीष काबरा, भेरूलाल जोशी, ओपी झंवर, डीपी पंड्या सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।











































