Home latest सत्रारंभ में ब्लॉक निष्पादन समिति का किया गया आयोजन

सत्रारंभ में ब्लॉक निष्पादन समिति का किया गया आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्टर- मनीष पारीक

नावां सिटी। पंचायत समिति सभागार नावां में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक का आयोजन उपखण्ड अधिकारी जीतू कुलहरि की अध्यक्षता में किया गया।
जीतू कुल्हरी ने नावां क्षेत्र में “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत समस्त पीईईओ और नगर पालिका नावां को वृक्षारोपण के लिए आवंटित लक्ष्य पूर्ण करने की बात अपने सम्बोधन में कही । बालिका शिक्षा और गरिमा पेटी जैसे गंभीर विषयों पर भी उन्होंने चर्चा की ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीडवाना कुचामन डॉ अजीत सिंह देथा ने सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के सार्थक प्रयास करने हेतु निर्देशित करते हुए विभाग के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बिंदुवार चर्चा की। तहसीलदार नावां रामेश्वर गढ़वाल ने विद्यालयों में राजस्व संबंधी सभी प्रकार की परेशानियो की सुनवाई की।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालचंद नेटवाल ने प्रवेशोत्सव के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर बिंदुवार चर्चा की । कार्यक्रम के दौरान संदर्भ व्यक्ति संदर्भ व्यक्ति श्रीराम कुमावत , ब्लॉक साक्षरता कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार बोहरा एवं स्काउट सचिव मोहन सिंह सेवदा ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी । कार्यक्रम में ब्लॉक नावां के समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, उच्च माध्यमिक विद्यालयो के प्रधानाचार्य , चयनित महात्मा गांधी विद्यालयो के प्रधानाचार्य एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version