Home latest सस्ते के चक्कर में मिलावटी दूध पी रही है जनता

सस्ते के चक्कर में मिलावटी दूध पी रही है जनता

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दूध के सैम्पल्स में पानी सहित स्टार्च,सुक्रोज,नमक, ग्लूकोज व अनेक प्रकार की मिलावट पाई गई
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि.(आरसीडीएफ) जयपुर के निर्देशानुसार उरमूल डेयरी बीकानेर के विपणन व गुण नियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “दूध का दूध और पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान में आम उपभोक्ताओं के घर आने वाले खुले दूध की मशीनों और जांच किट स्ट्रिप्स के माध्यम से शुद्धता की जांच कर मौके पर ही परिणाम रिपोर्ट बता कर आमजन को नकली व मिलावटी दूध से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति स्थानीय उरमूल डेयरी द्वारा जागरूक किया जा रहा है।यह अभियान आगामी 17 फरवरी तक चलेगा।रविवार व छुट्टी के दिन को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन निर्धारित समय व स्थान पर जांच शिविर आयोजित किया जाता है।उरमूल डेयरी के एमडी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि बीकानेर में अब तक कुल 465 दूध के सैम्पल आए, जिनमें से केवल 62 सैम्पल पास हुए।शेष सभी सैम्पल फैल पाए गए। बुधवार को दूध जांच शिविर सुजानदेसर स्थित सरस बूथ संख्या-1231,गुरुवार को धोबी तलाई, रानीबाजार पर आयोजित हुआ।

अभियान प्रभारी शुभम गुलाटी ने बताया कि कुल 37 सैम्पल आए, जिसमें से 31 सैम्पल फैल और केवल 06 सैम्पल पास हुए।दो-दो सैम्पल ऐसे भी पाए गए जिनमें स्टार्च और सुक्रोज की मिलावट पाई गई,तथा एक सैम्पल जिसमें स्टार्च, सुक्रोज, साल्ट, ग्लूकोज सभी की मिलावट पाई गई।
बूथ संचालक गौरीशंकर व असलम ने भी जांच शिविर में सहयोग किया।उरमूल डेयरी की तरफ से दूध जांच करवाने वाले उपभोक्ताओं को उरमूल डेयरी की ओर से फ्री गिफ्ट हैम्पर दिया जाता है।आज के अभियान में कुछ दूधियों को रोककर उनके दूध की जांच की गई।उनसे पूछा गया कि आप मिलावट क्यों करते है तो उन्होंने बताया कि लोग बाजार दर से बहुत कम दर पर दूध लेना चाहते हैं,तो हमें दूध में मिलावट करनी पड़ती है।अगला निःशुल्क जांच शिविर शुक्रवार को उरमूल डेयरी बूथ संख्या-1483 गेमनापीर रोड पर प्रातः 7:30बजे से11:30 बजे तक लगेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version