लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
गंगधार, झालावाड़। झालावाड़ जिले के डग ब्लॉक स्थित सरवर पीएम श्री विद्यालय में नव निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 22 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से बनाई जा रही प्रयोगशाला में जेईएन और ठेकेदार की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ सकती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में वही लापरवाही दोहराई जा रही है, जैसा कुछ समय पहले झालावाड़ के पीपलोदी में हादसे के दौरान देखा गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप नहीं किया जाता, तब तक वे कार्य आगे नहीं बढ़ने देंगे।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल जांच, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुधार की मांग की है।











































