लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
धौलपुर (सरमथुरा)। सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को दबोचकर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद किया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रशीद के माले के पास झिरी रोड पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी कट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
