सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को सर्दी में बांटे जूते

0
120
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— शिक्षिका अनुराधा बाकोलिया के सहयोग से हुए वितरित

किशनगढ़ रेनवाल, ( नवीन कुमावत )। रेनवाल कस्बे के निकटवर्ती डागर की ढाणी, सांवत का बास की राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 35 विद्यार्थियों को एक शिक्षिका के आर्थिक सहयोग से शूज वितरित किए गए।
शिक्षिका अनुराधा बोकोलिया के प्रयास से रेनवाल नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश मुंडोतिया ने जूते वितरित किए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि इस सर्दी में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकता का ध्यान रखते हुए अध्यापिका अनुराधा द्वारा इस पुनीत कार्य को करने पर उन्हें बहुत बहुत साधुवाद। ऐसे पुण्य कार्य करने के लिए कोमल एवं साफ हृदय होना जरूरी है। किसी और की आवश्यकता का ध्यान रखना एक मानवतावादी व्यक्ति या महिला होना साबित करता है।इस दौरान विष्णु मुंडोतिया, प्रधानाध्यापक भीमाराम कुड़ी सहित सभी अध्यापक्गण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here