लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विद्याधर नगर में आमजन को राज्य सरकार की उपलब्धियों से कराया अवगत
जयपुर।
राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के बड़ पीपली बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराया।
उपमुख्यमंत्री ने सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में सरकार ने जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारा है और योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के सतत विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने केवल सत्ता बचाने का काम किया, जबकि वर्तमान सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है।
इस अवसर पर बड़ पीपली बालाजी धाम के महंत कमल दास जी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, अभियान संयोजक हिम्मत सिंह रोहिणी, सहसंयोजक सुरेंद्र प्रजापत, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, विनोद सैनी, माल सिंह शेखावत, राकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षद प्रत्याशी प्रभु शर्मा और पार्षद सी.एम. शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

















































