लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दिनेश पाटोदी बने ब्लॉक अध्यक्ष
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा उपखंड मुख्यालय स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन नसियां में उपखंड क्षेत्र के सरावगी जैन समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस दौरान राजेंद्र पाटोदी, किशनलाल जैन, महावीर प्रसाद टोंग्या, पूरणचंद लुहाड़िया एवं ज्ञानचंद जैन मौजूद रहे।
बैठक में कस्बे सहित ककोड़, बनेठा, नगरफोर्ट, पचाला, अलीगढ़, पलाई, सूथड़ा और सोप क्षेत्र सहित ब्लॉक के सभी सरावगी जैन समाज के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के बाद सर्वसम्मति से दिनेश पाटोदी को ब्लॉक अध्यक्ष, बाबूलाल कासलीवाल (वकील) को संरक्षक, अनिल कुमार लुहाड़िया को महामंत्री तथा राजेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी को शीघ्र कार्यकारिणी विस्तार करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कमल कासलीवाल, राजेंद्र गोधा, अभिनव छाबड़ा, आशीष सौगानी, नरेंद्र पाटनी (नगरफोर्ट), प्रदीप कासलीवाल (नगरफोर्ट), अशोक कुमार (नगरफोर्ट), प्रवीण पाटनी (अलीगढ़), जय कुमार (अलीगढ़), चेतन कुमार, जम्बू जैन (सोप), प्रेमचंद बाकलीवाल (पचाला), अजय (बनेठा), सुनील पाटनी (बनेठा), हेमचंद (बनेठा), संदीप जैन (ककोड़), प्रकाशचंद सहित उपखंड क्षेत्र के सरावगी जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।