Home latest सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में फैली गंदगी, कचरे के ढेर...

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में फैली गंदगी, कचरे के ढेर बने समस्या

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कामां। नगर पालिका क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और स्थिति गंभीर होती जा रही है।

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पालिका अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें फिलहाल केवल ₹5000 प्रति माह वेतन दिया जा रहा है, जो न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाए।

आज सफाई कर्मचारियों ने ऐतिहासिक लाल दरवाजे से नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। कर्मचारियों का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, तो उन्हें उच्च स्तर पर नहीं पहुंचाया गया।

फिलहाल हड़ताल जारी है और नगर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version