संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस नेता केंद्र और राज्य सरकार पर बरसे

0
190
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दयाल सिंह सांखला

जयपुर, जोधपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा जोधपुर में ‘‘संविधान बचाओ रैली’’ आयोजित हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली, एआईसीसी के सचिव व सहप्रभारी  ऋत्विक मकवाना सहित पार्टी के विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद व सांसद प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि विगत् तीन माह में जिस प्रकार से सभी ने मिलकर संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत् संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान प्रदान किया है और आज धरातल पर आज एक मजबूत संगठन खड़ा हो सका है, उसके लिए सभी उपस्थित कांग्रेसजन धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि संगठन सशक्तिकरण का कार्य होने के पश्चात् अब समय है कि केन्द्र सरकार में जिस प्रकार 11 वर्षों में जनविरोधी निर्णय किए है विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने, सरकारी कार्यक्रमों में भी कांग्रेस को कोसने के कार्य हुए। श्री राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त की गई, उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया अपने स्वार्थ के लिए भाजपा ने बिल पास कराने हेतु 150 सांसदों का निलम्बन कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने  पर्ची खोलकर ऐसी सरकार बना दी जिसे पता ही नही कि उन्हें करना क्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सबके है उन्हें जनता के बीच जाकर वस्तुस्थिति से अवगत होकर स्वयं निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 5 वर्ष से अधिक समय गुजरने पंचायत राज और निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी राजस्थान सरकार चुनाव नहीं करवा रही है जनता जानना चाहती है कि श्रीगंगानगर और भरतपुर में जिला प्रमुख का चुनाव क्यों नहीं हो पा रहा है और सरदारशहर में अचानक एडीएम कैसे बीमार हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच बीमार हो गई है जो जानबूझकर कार्य नहीं करना चाहते है।

पूर्व सीएम गहलोत ने विजन के तहत काम किया

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विजन है कि प्रदेश तरक्की के पथ पर इनता आगे बढ़ सका, लोगों को निःशुल्क ईलाज मिलना, आधारभूत सुविधाओं विस्तार हुआ, बिजली, पानी, सड़कों को लेकर काम हुआ। उन्होंने कहा कि इतना काम करने के बाद भी कांग्रेस हार गई यह कमी हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है क्योंकि हमने उचित समय पर मेहनत नहीं की इसका पश्चाताप हमें करना होगा और उठ खड़े होकर संकल्प लेना होगा कि जिस प्रकार देश के विकास के लिए और पार्टी की आन-बान-शान के लिए हमारे महान नेताओं ने कुर्बानियां दी है उसी प्रकार हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को जिताने के लिए आमजन की दुःख, तकलीफों में शामिल होना होगा।
बीजेपी संविधान का राज खत्म करना चाहती है
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज  राहुल गांधी के आह्वान पर जो यह संविधान बचाओ रैली हुई है इसका महत्व सभी को समझना होगा। उन्होंने कहा कि देश में वोटों का का राज बचाना है तो लोकतंत्र को समझना होगा क्योंकि आमजन के वोट से सरकार बने यही लोकतांत्रिक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यदि वोट का राज नहीं होगा तो दलित, गरीब को ताकत नहीं मिलेगी क्योंकि चाहे प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री उनको वोट मांगना पड़ता है।
जोधपुर से सांसद चुने गए, यही लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता संविधान को समाप्त करना चाहते है जिसका अर्थ है कि देश में लोकतंत्र की हत्या करना चाहते है। उन्होंने कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाएं दबाव में है, कार्यपालिका में आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भर दिया गया है और अब नए फार्मूले के तहत् बगैर यूपीएससी की परीक्षा दिए ज्वाइंट सेक्रेटरी जैसे पद पर भाजपा की विचारधारा वाले लोगों को नियुक्तियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी, इन्कम टैक्स ये संस्थाएं देश के कानून और व्यवस्थाओं की रक्षा के लिए बनायी गयी है किन्तु आज इनका दुरूपयोग किया जा रहा है इनका कार्य है कि बेईमानों पर छापा मारे लेकिन ये तीनों एजेन्सियां आज दबाव में विपक्षी नेताओं के विरूद्ध कार्य कर रही है, जैसे भाजपा में तो कोई बेईमान है ही नहीं और जैसे ही कोई भाजपा में चला जाए तो उसके विरूद्ध सारी कार्यवाही ड्रॉप हो जाती है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here