Home latest संस्कार जैन यूथ सेवा संस्थान के गरबा महोत्सव का पोस्टर विमोचन

संस्कार जैन यूथ सेवा संस्थान के गरबा महोत्सव का पोस्टर विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। संवाददाता : पंकज पोरवाल

संस्कार जैन यूथ सेवा संस्थान की ओर से अध्यक्ष सुनील दक के नेतृत्व में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय डांडिया-गरबा महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन 26 से 29 सितंबर तक रामस्नेही वाटिका, भीलवाड़ा में होगा।

बैठक और पोस्टर विमोचन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संस्थान की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई और गरबा महोत्सव का पोस्टर विमोचन किया गया।

इस मौके पर सुनील लोसर, विजय पितलिया, सौरभ दक, नितिन बोहरा, तरुण डुगरवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

संस्थान का उद्देश्य है कि इस आयोजन के माध्यम से युवा वर्ग भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव महसूस करें और उत्सव का आनंद लें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version