सांसद अमराराम के खिलाफ
– समाज में सांप्रदायिक जहर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव मंडल ने आज़ एक बयान जारी करते हुये कहा कि वक्फ बोर्ड बिल के बहाने सांसद अमराराम पर सोशल मीडिया पर अभद्र और सांप्रदायिक टिप्पणी करते हुये सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने वाले भाजपा-आरएसएस और उसके समर्थक तत्वों के खिलाफ ने सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
जब से संसद में वक्फ बिल आया है तब से भाजपा-आरएसएस के सांप्रदायिक तत्वों ने समाज में सांप्रदायिक जहर घोलने के प्रयास किये जा रहे हैं।
सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मंडल ने सांसद अमराराम के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर घृणित और सांप्रदायिक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से हस्तक्षेप करते हुये सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य कमेटी ने फैसला किया है कि राजस्थान में आम जनता और अमन पसंद लोगों को लामबंद करते हुये सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ व्यापक जन अभियान चलायेगी।










































