मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ,हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ,राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य विधायकों ने भी दी श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने भी दी श्रद्धांजलि
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और पाथेय कण के संरक्षण स्वर्गीय माणकचंद जी के देवलोकगमन पर रविवार को अंबाबाड़ी स्थित उच्च प्राथमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्यपाल ओम माथुर ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामढी, राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों, पूर्व विधायकों, साधु-संतों और सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
माणकचंद जी का जीवन प्रेरणादायी
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय माणकचंद जी के जीवन और कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन संघ को समर्पित कर दिया। वे हर छोटे-बड़े स्वयंसेवक के साथ सहजता से घुलमिल जाते थे और समाज को जोड़ने का निरंतर कार्य करते थे।
वक्ताओं ने कहा कि माणकचंद जी का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा और उनकी शिक्षाएं और कार्य पथदर्शक बनकर अगली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।













































